राजनांदगांव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कबीर मठ नादिया,फागुन महोत्सव में हुए शामिल
राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम नादिया स्थित प्रसिद्ध कबीर मठ में फागुन (फाल्गुन) समारोह का आयोजन किया गया,इस धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की,बड़ी संख्या में श्रद्धालु संत-महात्मा और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव,सांसद संतोष पांडेय,राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कबीर मठ की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि संत सेवा साहेब ने इस मठ की स्थापना की थी,जो कबीरपंथ के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र हैं,उन्होंने मंतू ठाकुर का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने मठ के लिए अपनी जमीन और सर्वस्व न्योछावर कर दिया,जिससे यह आश्रम संतों और भक्तों का प्रमुख स्थल बना।उद्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने मठ के विकास के लिए एक बड़ी घोषणा की,उन्होंने कबीर मठ नादिया में डोम निर्माण की घोषणा की,जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और समारोहों का आयोजन और भी व्यवस्थित रूप से हो सकेगा। यह घोषणा उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार करने वाली रही।फागुन समारोह कबीर साहेब के उपदेशों,भक्ति संगीत,प्रवचनों और सामूहिक सत्संग के माध्यम से आयोजित किया जाता हैं,यह महोत्सव फाल्गुन मास में मनाया जाता है,जिसमें भक्ति,एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाता हैं,मुख्यमंत्री की उपस्थिति से इस बार कार्यक्रम को और अधिक महत्व प्राप्त हुआ।
#CityStates #Chhattisgarh #CmKarykram #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 17:03 IST
राजनांदगांव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कबीर मठ नादिया,फागुन महोत्सव में हुए शामिल #CityStates #Chhattisgarh #CmKarykram #VaranasiLiveNews
