Holi 2026: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा ने दी होली की बधाई, जानें क्या कहा?

रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने अपने-अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से संदेश जारी कर लोगों से प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। हर्षोल्लास और उमंग के महापर्व धुलंडी की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! रंगों का यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। सुरक्षित रहें और अपनों के साथ इस त्यौहार का आनंद लें। pic.twitter.com/3yBa5e47fj — Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) March 4, 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,'हर्षोल्लास और उमंग के महापर्व धुलंडी की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! रंगों का यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। सुरक्षित रहें और अपनों के साथ इस त्यौहार का आनंद लें।' खुशी एवं उल्लास के रंगो से सराबोर पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि यह त्योहार सभी के लिए शुभ हो, जीवन में नवीन ऊर्जा का संचार करे एवं आपस के भाईचारे तथा सौहार्द को मजबूत करे। pic.twitter.com/JgQZHriAab — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 4, 2026 वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी एक्स पर अपने संदेश में लिखा,'खुशी एवं उल्लास के रंगो से सराबोर पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि यह त्योहार सभी के लिए शुभ हो, जीवन में नवीन ऊर्जा का संचार करे एवं आपस के भाईचारे तथा सौहार्द को मजबूत करे।' दोनों नेताओं ने अपने संदेशों में प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए होली को मिल-जुलकर मनाने का आह्वान किया। सगळा देश अर प्रदेशवासियां ने होळी री हियै री उण्डाई सूं मोकळी मोकळी सुभकामनावां अर घणा नै घणा राम राम! सभी प्रदेशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग, उमंग और आपसी अपनत्व से भरपूर यह त्योहार आपके जीवन में अनगिनत खुशियाँ लेकर आए ऐसी कामना करती हूं!… pic.twitter.com/bsGXkqXLHk — Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) March 3, 2026 वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने भी प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'सगळा देश अर प्रदेशवासियां ने होळी री हियै री उण्डाई सूं मोकळी मोकळी सुभकामनावां अर घणा नै घणा राम राम! सभी प्रदेशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग, उमंग और आपसी अपनत्व से भरपूर यह त्योहार आपके जीवन में अनगिनत खुशियाँ लेकर आए ऐसी कामना करती हूं!'

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #Holi2026 #RajasthanChiefMinisterBhajanlalSharma #FormerChiefMinisterAshokGehlot #VasundharaRaje #XPost #BestWishesToThePeopleOfTheState #FestivalOfColors #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 08:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Holi 2026: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा ने दी होली की बधाई, जानें क्या कहा? #CityStates #Jaipur #Rajasthan #Holi2026 #RajasthanChiefMinisterBhajanlalSharma #FormerChiefMinisterAshokGehlot #VasundharaRaje #XPost #BestWishesToThePeopleOfTheState #FestivalOfColors #VaranasiLiveNews