Rajasthan Weather: राजस्थान के कई शहरों में बादल, तापमान में गिरावट; आज 5 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान के कई शहरों में शुक्रवार को भी बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चूरू, अलवर, कोटा और पिलानी समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे आ गया। शेखावाटी अंचल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 14 मार्च (आज) को राज्य के 5 जिलों में बादल छाने, धूलभरी हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 मार्च को प्रदेश के 18 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार दोपहर बाद बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, नागौर और अलवर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चूरू, सीकर और झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जोधपुर में 38.1 डिग्री, पाली में 38.2 डिग्री, कोटा और चित्तौड़गढ़ में 37.6 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में 37.2 डिग्री, भीलवाड़ा और अजमेर में 36 डिग्री, उदयपुर और जैसलमेर में 36.4 डिग्री, बारां और जालोर में 36.5 डिग्री, प्रतापगढ़ में 36.3 डिग्री, सिरोही में 35.6 डिग्री और बीकानेर में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लगातार दो दिन बादल छाने से शेखावाटी क्षेत्र के शहरों में तापमान 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया। झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, सीकर में 32.7 डिग्री, पिलानी में 34.2 डिग्री, गंगानगर में 33.3 डिग्री और हनुमानगढ़ में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से लोगों को तेज गर्मी से राहत महसूस हुई। राजधानी जयपुर में भी पिछले दो दिनों से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया और दोपहर से देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanRainAlert #RajasthanDustStorm #JaipurWeatherUpdate #ShekhawatiWeather #TemperatureDropRajasthan #BarmerTemperature #ImdJaipurAlert #RajasthanThunderstormForecast #RajasthanWeatherNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 06:33 IST
Rajasthan Weather: राजस्थान के कई शहरों में बादल, तापमान में गिरावट; आज 5 जिलों में येलो अलर्ट #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanRainAlert #RajasthanDustStorm #JaipurWeatherUpdate #ShekhawatiWeather #TemperatureDropRajasthan #BarmerTemperature #ImdJaipurAlert #RajasthanThunderstormForecast #RajasthanWeatherNews #VaranasiLiveNews
