स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी : सेव
जींद। सामाजिक संस्था सेव ने शनिवार को गोहाना रोड पर रानी तालाब से पुराना बस स्टैंड एरिया में स्वच्छता, जागरूकता अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा ने की। संस्था सदस्यों ने शहर के लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। लोगों को कूड़ा डस्टबिन में डालने का आह्वान किया। उन्हाेंने कहा कि जब सभी लोग डस्टबिन का प्रयोग करेंगे तभी स्वच्छता रहेगी। वह डस्टबिन नगर परिषद की गाड़ी को ही देना चाहिए। हम स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानेंगे। इसी से हमारा शहर, गांव, देश स्वच्छ होगा, हमारा स्वास्थ्य भी सही रहेगा। हमारे बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। इस अवसर पर सुलतान आर्य, बलबीर श्योकंद, महेश सैनी, बलजीत रेढू, रोहतास गुप्ता, मास्टर जोरा रेढू, बलबीर ईगराह, सुजान पूनिया, हरवीर सिंह, अजीत मलिक, अजय नागपाल ने योगदान किया।
#CleanlinessIsEveryone'sResponsibility:Sev #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:57 IST
स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी : सेव #CleanlinessIsEveryone'sResponsibility:Sev #VaranasiLiveNews
