Haridwar News: नमामि गंगे घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
श्यामपुर। नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। हाल ही में संपन्न हुई कांवड़ यात्रा के बाद घाट पर कूड़ा-कचरा और कांवड़ सामग्री फैली हुई थी। घाट की दुर्दशा को देखते हुए क्षेत्र के दुकानदारों और युवाओं ने खुद बीड़ा उठाने का निर्णय लिया। घाट की सीढ़ियों और किनारे जमा प्लास्टिक कचरे को हटाया गया। आसपास के रास्तों पर झाड़ू लगाकर सफाई की गई।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि घाट पर स्वच्छता रहने से न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहता है, बल्कि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होती है। सफाई अभियान में भोला, गोपाल, अमन, रामलखन, बलवंत, दीपक, अनिल, आशीष, सुनील आदि शामिल हुए।
#CleanlinessDriveLaunchedAtNamamiGangeGhat #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 19:50 IST
Haridwar News: नमामि गंगे घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान #CleanlinessDriveLaunchedAtNamamiGangeGhat #VaranasiLiveNews
