Clean Energy Job: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहीं नौकरियां, युवा नवाचार के दम पर शुरू करें अपना स्टार्टअप
Renewable Energy Careers: भारत तेजी से स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास की ओर बढ़ रहा है। अब ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण केवल चर्चा के विषय नहीं हैं, बल्कि ये रोजगार और नए व्यवसाय शुरू करने के बड़े अवसर भी बन चुके हैं। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में तेजी से नौकरियां बढ़ रही हैं, जिससे प्रशिक्षित युवाओं की मांग लगातार बनी हुई है। इस क्षेत्र में नौकरी के साथ-साथ अपना स्टार्टअप शुरू करने की भी अच्छी संभावनाएं हैं। इसलिए बारहवीं के बाद जो छात्र इस क्षेत्र में सही शिक्षा और कौशल हासिल करेंगे, वही आने वाले समय में बेहतर कॅरिअर बनाने में सफल होंगे। उभरती तकनीकें ही तय करेंगी भविष्य ऊर्जा और जलवायु से जुड़े क्षेत्र में कुछ ऐसी तकनीकें हैं, जो आने वाले समय में सबसे ज्यादा प्रभाव डालेंगी। इनमें ऊर्जा भंडारण, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, कार्बन कैप्चर आदि प्रमुख हैं। ऊर्जा भंडारण यानी बैटरी तकनीक सौर और पवन ऊर्जा की अनियमितता को दूर करने में मदद करती है। इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार के साथ पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। साथ ही, कार्बन कैप्चर और ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य में उद्योग और परिवहन को नई दिशा देंगे।
#Jobs #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 08:53 IST
Clean Energy Job: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहीं नौकरियां, युवा नवाचार के दम पर शुरू करें अपना स्टार्टअप #Jobs #National #VaranasiLiveNews
