Rohtak News: फंदा लगाने वाली छात्रा के परिजनों से मिला सीजेपी का प्रतिनिधिमंडल

संवाद न्यूज एजेंसीकलानौर (रोहतक)। गांव आंवल में पहुंचे सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मरने वाली छात्रा आरजू के परिजनों से मुलाकात की। आरोप लगाया कि छात्रा नीट की दोबारा परीक्षा में कम नंबर आने के कारण आत्महत्या की है। छात्रा के पिता ने भी आत्महत्या करने की बात स्वीकारी है। उनका कहना है कि पहले डर के कारण उन्होंने यह जानकारी छिपाई थी। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सीजेपी प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम फाउंडिंग कमेटी सदस्य सुधीर सांगवान के नेतृत्व में आंवल गांव पहुंचा। सुधीर ने कहा कि संगठन नीट परिणाम के बाद हरियाणा में आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों का डाटा एकत्र कर रहा है। इनको सरकार के समक्ष उठाया जाएगा ताकि प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता और आवश्यक सहयोग मिल सके।डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी आरजूआरजू एक साधारण परिवार से संबंध रखती थी। परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी दो बहनें और एक छोटा भाई है। उनके पिता आनंदपाल कलानौर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। आरजू ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलानौर से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और डॉक्टर बनने का सपना लेकर नीट की तैयारी कर रही थी।परिजनों का दावा-परिणाम के बाद तनाव में थी छात्रा पिता आनंदपाल ने दावा किया कि पहले दी गई परीक्षा में बेटी ने मिलान किया था तो उसके 480 अंक बन रहे थे लेकिन 16 जुलाई को घोषित परिणाम में उसके 220 अंक रह गए। परिणाम आने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी। परिजनों के अनुसार 17 जुलाई को आरजू ने घर के बाथरूम में फंदा लगा लिया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिवार सदमे और घबराहट में था जिसकी वजह से पुलिस को सूचना नहीं दी। परिजनों का कहना है कि डेथ सर्टिफिकेट में मौत की वजह हार्ट अटैक दर्ज कराया गया।

#CJPDelegationMetTheFamilyOfTheStudentWhoDiedByHanging. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 02:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: फंदा लगाने वाली छात्रा के परिजनों से मिला सीजेपी का प्रतिनिधिमंडल #CJPDelegationMetTheFamilyOfTheStudentWhoDiedByHanging. #VaranasiLiveNews