जिले को हरा भरा और स्वच्छ रखने में शहरवासी करें योगदान : मेयर
मई महीने में सरकार की ओर से चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान संवाद न्यूज एजेंसीबल्लभगढ़। नगर निगम के सभी वार्ड समितियों की बैठक बृहस्पतिवार को निगम के अटल ऑडिटोरियम बल्लभगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह अपने-अपने शहरों में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहयोग करें।मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि मई माह के प्रथम सप्ताह से दो सप्ताह के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहरों में व्यापक स्तर पर सफाई और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने वार्ड समितियों के सभी सदस्यों और पार्षदों को इस जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने लोगों से शहर को हरा-भरा बनाने और स्वच्छ रखने की अपील की।इस अवसर पर निगम आयुक्त (कमिश्नर) धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि सभी सदस्यों को शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम और वार्ड समितियों के संयुक्त प्रयासों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है। इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर एवं जॉइंट कमिश्नर परमजीत चहल, जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया, निगम सचिव डॉ. नीतीश परवाल सहित निगम के अधिकारीगण सहित वार्ड संख्या 1 से 46 तक के सभी पार्षदगण तथा तीन नामित पार्षद और उनके नेतृत्व में गठित वार्ड समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
#CitizensShouldContributeToKeepingTheDistrictGreenAndClean:Mayor #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 18:12 IST
जिले को हरा भरा और स्वच्छ रखने में शहरवासी करें योगदान : मेयर #CitizensShouldContributeToKeepingTheDistrictGreenAndClean:Mayor #VaranasiLiveNews
