Panipat News: सजी चुलकाना नगरी, फाल्गुन महोत्सव आज से
समालखा। चुलकाना धाम में तीन दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी महोत्सव वीरवार को शुरू होगा। श्री श्याम बाबा मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजा दिया है। मंदिर प्रबंधन ने तीन दिन में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के आने का दावा किया है। मंदिर में सुरक्षा और दर्शनों के लिए व्यवस्था पूरी कर ली है। प्रशासन और पुलिस ने गांव से पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था कर ली है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी पर विशाल मेला लगता है। इसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। फाल्गुन मेला वीरवार को शुरू हो जाएगा। चुलकाना धाम का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व महाभारत काल से जोड़ा जाता है। लोक कथाओं के अनुसार महाभारत युद्ध के दौरा वीर बर्बरीक श्री चुनकट ऋषि की तपोस्थली पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि श्री कृष्ण ने ब्राह्मण के वेश में उनकी परीक्षा ली और अंततः उनसे शीश का दान मांगा। फाल्गुन शुक्ल द्वादशी के दिन वीर बर्बरीक ने अपना शीश दान किया और भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें श्याम नाम और कलयुग में घर-घर पूजे जाने का वरदान दिया।
#ChulkanaCityDecorated #FalgunFestivalStartsToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 03:18 IST
Panipat News: सजी चुलकाना नगरी, फाल्गुन महोत्सव आज से #ChulkanaCityDecorated #FalgunFestivalStartsToday #VaranasiLiveNews
