क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी का नया ट्रेलर रिलीज, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का नया ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें मैट डेमन को ओडीसियस के रूप में दिखाया गया है और ट्रोजन युद्ध के बाद उनकी खतरनाक घर वापसी की यात्रा को करीब से देखा जा सकता है। यूनिवर्सल पिक्चर्स की यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में ओडीसियस को इथाका राज्य लौटने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, जहां उनकी पत्नी पेनेलोप (ऐनी हैथवे द्वारा अभिनीत) और उनके बेटे टेलीमाकस (टॉम हॉलैंड द्वारा अभिनीत) पर खतरा बढ़ता जा रहा है। ट्रेलर में क्या है फिल्म ग्रीक पौराणिक कथा के नायक ओडीसियस की कहानी पर आधारित है। इस किरदार को मैट डेमन ने निभाया है। ट्रेलर में ग्रीक हीरो को लंबी, टॉर्चर और फिक्शनल घर वापसी की यात्रा पर दिखाया गया है, जिसमें वह अपने परिवार को बचाने और इथाका में अपनी जगह वापस पाने की कोशिश करता है। इस ट्रेलर में कई महत्वपूर्ण किरदारों को भी दिखाया गया है। रॉबर्ट पैटिनसन एंटिनस के रूप में नजर आते हैं, जो रानी से शादी करके इथाका पर कब्जा करना चाहता है। चार्लीज थेरॉन अप्सरा कैलिप्सो की भूमिका निभा रही हैं। जॉन लेगुइजामो ओडीसियस के सेवक यूमेअस के रूप में नजर आते हैं, जबकि जॉन बर्न्थेल स्पार्टा के यूनानी राजा और एगामेम्नन के भाई मेनेलास की भूमिका में हैं।

#Hollywood #National #ChristopherNolan #TheOdyssey #TheOdysseyTrailer #TheOdysseyTrailerRelease #TheOdysseyReleaseDate #TheOdysseyTrailerOut #TheOdysseyTrailerOutToday #TheOdysseyNewTrailer #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 13:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी का नया ट्रेलर रिलीज, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म #Hollywood #National #ChristopherNolan #TheOdyssey #TheOdysseyTrailer #TheOdysseyTrailerRelease #TheOdysseyReleaseDate #TheOdysseyTrailerOut #TheOdysseyTrailerOutToday #TheOdysseyNewTrailer #VaranasiLiveNews