Noida News: अद्भुत भारत पार्क में विकसित होंगी बच्चों के खेलने की सुविधाएं

- नालेज पार्क-5 के डी-पार्क में बनेगा, 18 करोड़ आएगी लागत, बच्चों के लिए मिलेंगी खेल सुविधाएं माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के नालेज पार्क-5 के डी-पार्क में प्रस्तावित अद्भुत भारत पार्क के डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है। करीब 18 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले इस पार्क में पूरे देश की विरासत प्रदर्शित की जाएगी। कबाड़ से मशहूर इमारतों की प्रतिकृतियां बनाए जाने के साथ ही यहां बच्चों के खेलने की सुविधा भी विकसित की जाएगी। डीजीएम विजय रावल ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में अच्छे पार्क की जरूरत है। डी-पार्क के लिए अद्भुत भारत पार्क के विकास के लिए जल्दी ही एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रस्तावित डिजाइन में बदलाव किए गए हैं। पहले बच्चों के खेलने की सुविधाएं इसमें शामिल नहीं थीं। इसके अलावा प्रदर्शित की जाने वाली विरासतों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे पार्क को आकर्षण बनाने में मदद मिलेगी। पार्क को खास बनाने के लिए म्यूजिकल जोन और किड्स जोन भी बनाए जाएंगे। म्यूजिकल जोन में संगीत से जुड़ी कलाकृतियां लगाई जाएंगी। इससे पहले तीन बार अद्भुत भारत पार्क को विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पिछले डेढ़ साल में ग्रेनो प्राधिकरण कर चुका है। इसी साल की शुरूआत में भी एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन एजेंसी का चयन नहीं हो सका। अब नए डिजाइन के साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी प्राधिकरण की है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस भी पिछले दिनों उद्यान विभाग के साथ बैठक कर डिजाइन को अंतिम रूप दिया था। बास्केटबाल, टेनिस और वॉलीबाल कोर्ट बनेंगे पार्क में इन खेलों के लिए नेट और ऐक्रेलिक स्पोर्ट्स सरफेस तैयार की जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी, टॉयलेट जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी। चार जोन में विकसित होगावेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर बन रहे अद्भुत भारत पार्क में कबाड़ से बनने वाली कलाकृतियां लगाई जानी हैं। चार जोन में पूरे देश की विरासतों को उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम क्षेत्र की तर्ज पर बांटा जाएगा। बनाई जाएंगी इन इमारतों की प्रतिकृतियांउत्तर क्षेत्र में सालिम सिंह की हवेली जैसलमेर, जैन मंदिर रणकपुर, भीतरगांव मंदिर, अर्थुना मंदिर, जागेश्वर धाम मंदिर आदि रहेंगे। वहीं पश्चिम में ओरछा किला, काकड़मठ मंदिर ग्वालियर, कान्हेरी गुफा महाराष्ट्र और पूर्व में रावंगल सिक्किम, अमरकंटक मंदिर छत्तीसगढ़, शिवडोल असम, महेंद्रगिरी मंदिर आदि शामिल किए गए हैं। दक्षिण जोन में वृहदेश्वर मंदिर तंजावुर, चोला मंदिर श्रृंखला, हासन कर्नाटक के केदारेश्वर मंदिर की प्रतिकृतियां बनाई जाएंगी।

#Children'sPlayFacilitiesWillBeDevelopedAtAdbhutBharatPark. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 20:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: अद्भुत भारत पार्क में विकसित होंगी बच्चों के खेलने की सुविधाएं #Children'sPlayFacilitiesWillBeDevelopedAtAdbhutBharatPark. #VaranasiLiveNews