Noida News: दशहरा उत्सव में बच्चों ने सीखा अच्छाई का संदेश
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को दशहरा उत्सव मनाया गया। इसमें प्री-प्राइमरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिक्षकों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और रावण से जुड़ी रामायण की कथा रोचक अंदाज में प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को सत्य, सदाचार और अच्छे संस्कारों का महत्व भी बताया गया। प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।
#ChildrenLearnedTheMessageOfGoodnessDuringTheDussehraFestival. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 12:57 IST
Noida News: दशहरा उत्सव में बच्चों ने सीखा अच्छाई का संदेश #ChildrenLearnedTheMessageOfGoodnessDuringTheDussehraFestival. #VaranasiLiveNews
