Pauri News: स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे अनुशासन और आत्मनिर्भरता के गुर

फोटोश्रीनगर। चौरास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में रविवार को स्काउट-गाइड के चतुर्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। जिला आयोजक आयुक्त एवं प्रशिक्षक वैभव गौड और स्काउट मास्टर एवं प्रशिक्षक विकास बाबू ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।शिविर में स्काउट-गाइड के चारों स्तरों प्रवेशिका (प्रथम वर्ष), कोमल पद (द्वितीय वर्ष), द्वितीय पद (तृतीय वर्ष) और गुरु पद (चतुर्थ वर्ष) के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर के पहले दिन विद्यार्थियों को मार्चिंग ड्रिल, ताली बजाने के विभिन्न तरीके, टेंट लगाने और प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के मूल सिद्धांतों और जीवन में अनुशासन के महत्व से भी अवगत कराया।

#ChildrenLearnDisciplineAndSelf-relianceAtTheScout-GuideCamp. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 19:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे अनुशासन और आत्मनिर्भरता के गुर #ChildrenLearnDisciplineAndSelf-relianceAtTheScout-GuideCamp. #VaranasiLiveNews