Aligarh News: अलीगढ़ सहित छह जिलों के बच्चे खा रहे अधोमानक भोजन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ताजा प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में अलीगढ़ समेत छह जिलों के 18 विद्यालयों के भोजन के नमूने अधोमानक पाए गए हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद बच्चों के पोषण और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्राधिकरण के निदेशक प्रेम रंजन सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इस समीक्षा में सबसे अधिक हाथरस के आठ, बदायूं के चार, बाराबंकी के तीन तथा अलीगढ़, श्रावस्ती और बहराइच के एक-एक विद्यालय के भोजन के नमूनों में गुणवत्ता की कमी पाई गई।भारत सरकार के प्रोग्राम अप्रूवल बोर्ड (पीएमबी) की बैठक में इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए इन सभी विद्यालयों का पुनः निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। प्राधिकरण ने संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संबंधित विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन की विशेष निगरानी की जाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से भोजन के नमूने लेकर प्रयोगशाला में एडल्टरेंट्स (मिलावट) और बायोलॉजिकल कंटामिनेशन (जैविक संदूषण) की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। यह रिपोर्ट बच्चों के स्वास्थ्य से सीधे जुड़े इस मामले में प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है। अब देखना यह होगा कि इस चेतावनी के बाद स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता में कितना सुधार आता है।- पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट एक महीने के भीतर प्राधिकरण को उपलब्ध कराने और जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए गए हैं। - प्रेम रंजन सिंह, निदेशक, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण- अलीगढ़ के प्राथमिक विद्यालय नगला पटवारी में जो भी कमियां बताई गई है उनको दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। - आलोक कुमार सिंह, बीएसएइन जिलों के विद्यालयों की स्थिति चिंताजनकअलीगढ़ : प्राथमिक विद्यालय नगला पटवारी बदायूं : संविलियन विद्यालय वजीरगंज, खैरपुर, खैरआती और प्राथमिक विद्यालय सराय नाहर खां-1बहराइच : उच्च प्राथमिक विद्यालय नानपारा देहात।बाराबंकी : प्राथमिक विद्यालय दुन्दीपुर, त्रिवेदीगंज और उच्च प्राथमिक विद्यालय दहिला।हाथरस : प्राथमिक विद्यालय बरसै, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय फरसौटी, प्राथमिक विद्यालय नौखेल, ओढ़पुरा, मोहनगंज, रमनपुर हाथरस, नगला जलाल और नगला फारम।श्रावस्ती : प्राथमिक विद्यालय बरदेहरा।
#AligarhNewsmidDayMealSampleFailmidDayMeal #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 02:21 IST
Aligarh News: अलीगढ़ सहित छह जिलों के बच्चे खा रहे अधोमानक भोजन #AligarhNewsmidDayMealSampleFailmidDayMeal #VaranasiLiveNews
