मिर्जापुर में दिल दहलाने वाली वारदात: अपहरण कर मासूम की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार; लोगों ने लगाया जाम

विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार शाम बाइक सिखाने के बहाने 12 वर्षीय बालक का अपहरण करने वाले आरोपी पिंटू ने लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा फाल के जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी की छानबीन में जुटी पुलिस में कुशियारा फाल से मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया । उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पूछताछ के बाद पुलिस ने जंगल से बालक का शव बरामद किया। क्या है पूरा मामला सेमरी गांव निवासी केशव प्रसाद मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर घर के पास बिहसड़ा इंटरमीडिएट कॉलेज के समीप चाय-पान की दुकान चलाता है। केशव बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से पिंटू दुकान पर आकर बैठता था। सोमवार शाम करीब चार बजेयुवक ने केशव के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस को बाइक सिखाने की बात कही। इसके बाद उसे बाइक पर आगे बैठाकर बिहसड़ा बाजार की ओर चला गया।

#CityStates #Mirzapur #Varanasi #PoliceEncounter #MirzapurNews #MirzapurPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2026, 09:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मिर्जापुर में दिल दहलाने वाली वारदात: अपहरण कर मासूम की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार; लोगों ने लगाया जाम #CityStates #Mirzapur #Varanasi #PoliceEncounter #MirzapurNews #MirzapurPolice #VaranasiLiveNews