छठ महापर्व की तैयारी अधूरी: काशी में 70 घाटों पर अब भी आठ हजार टन सिल्ट, व्रतियों की बढ़ेगी परेशानी

छठ महापर्व कल यानी 13 नवंबर से शुरू हो रहा है। लेकिन गंगा के 70 से ज्यादा घाटों पर अब भी आठ हजार टन से ज्यादा सिल्ट जमा है। ऐसे में इतने कम समय में गंगा के 84 घाटों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करना नगर निगम प्रशासन के लिए चुनौती है। बुधवार को गंगा घाटों की पड़ताल में सामने आया कि इस बार व्रतियों को सिल्ट, सीवर, अंधेरे और गंदगी के बीच छठ पूजा करनी पड़ सकती है। घाटों पर पर्याप्त सफाई के साथ शौचालय, चेंजिंग रूम और प्रकाश की व्यवस्था जरूरी है, लेकिन कई जगह ये सुविधाएं नदारद हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद कुछ घाटों पर पंप लगाकर सिल्ट हटाई जा रही है। नगर निगम की सफाई की धीमी रफ्तार के कारण कई घाटों की पांच से सात निचली सीढ़ियां अब भी सिल्ट में डूबी हैं। दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद घाट, मीर घाट, गाय घाट, दरभंगा घाट, तेलियानाला घाट और भैंसासुर घाट पर सिल्ट जमा है। इसी तरह प्रमुख अस्सी घाट, रविदास घाट, तुलसी घाट, भदैनी घाट, हरिश्चंद्र घाट, केदार घाट और मुंशी घाट पर भी सिल्ट और गंदगी फैली है। नगर निगम की ओर से सफाई कराई जा रही है, लेकिन मौजूदा रफ्तार को देखते हुए काम पूरा होने में कम से कम एक सप्ताह लग सकता है।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #GangaGhatVaranasi #Chhath2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2026, 11:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




छठ महापर्व की तैयारी अधूरी: काशी में 70 घाटों पर अब भी आठ हजार टन सिल्ट, व्रतियों की बढ़ेगी परेशानी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #GangaGhatVaranasi #Chhath2026 #VaranasiLiveNews