Bareilly News: शीतल पेय कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर ठगी
बरेली। शीतल पेय बनाने की प्रतिष्ठित कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पौने छह लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट कराई गई है। कालीबाड़ी निवासी किंशुक अग्रवाल ने बताया कि वह व्यापार करते हैं। उनके मोबाइल फोन पर 10 मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की। उनसे कहा कि कैंपाकोला के लिए डिस्ट्रीब्यूटर की तलाश है। उसने उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा दिया। उनके खातों से 579300 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी जब उन्हें डिस्ट्रीब्यूटरशिप नहीं मिली तो उन्होंने संबंधित कंपनी के कार्यालय जाकर जानकारी की। तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। ठगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था तो पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
#CheatingOnThePretextOfBecomingADistributorOfASoftDrinkCompany #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 02:50 IST
Bareilly News: शीतल पेय कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर ठगी #CheatingOnThePretextOfBecomingADistributorOfASoftDrinkCompany #VaranasiLiveNews
