Yamuna Nagar News: धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप

साढौरा। गांव बिजौली में टंकी पर पानी पीते समय हुई बहस में युवक पर डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। साढौरा थाना पुलिस ने हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बिजौली निवासी अभिषेक ने बताया कि 15 जून को वह और उसका चचेरा भाई शम्मी कुमार बाइक पर साढौरा जा रहे थे। बस अड्डा पर पानी की छबील लगी हुई थी। यहां पानी पीने के लिए रूके। तभी वहां नया गांव निवासी साजिद अपने साथियों के साथ आया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार व रोड से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद

#ChargedWithAssaultWithASharpWeapon #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 03:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप #ChargedWithAssaultWithASharpWeapon #VaranasiLiveNews