Mandi: सिया हत्याकांड में चार्जशीट तैयार, अभियोजन विभाग को भेजी फाइल
बहुचर्चित सिया हत्याकांड में पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट तैयार कर ली है। मामले को कानूनी तौर पर और मजबूत बनाने के लिए जांच फाइल प्रॉसिक्यूशन (अभियोजन) विभाग को भेजी गई है। प्रॉसिक्यूशन अब चार्जशीट, साक्ष्यों और जांच प्रक्रिया की कानूनी समीक्षा करेगा। यदि किसी तरह की कमी पाई जाती है तो पुलिस को उसे दूर करने के सुझाव दिए जाएंगे। प्रॉसिक्यूशन की राय मिलने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर इसी माह अदालत में चालान दायर किया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कोई भी कानूनी खामी नहीं छोड़ना चाहती।
#CityStates #Shimla #Mandi #SiyaMurderCase #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 12:15 IST
Mandi: सिया हत्याकांड में चार्जशीट तैयार, अभियोजन विभाग को भेजी फाइल #CityStates #Shimla #Mandi #SiyaMurderCase #VaranasiLiveNews
