Delhi News: ईरानी गैंग के सरगना समेत तीन पर मकोका का आरोपपत्र दाखिल

सिंडिकेट दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सक्रियअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कथित ईरानी गैंग के सरगना नासिर हाफिज खान उर्फ समीर और उसके दो साथियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। ये आरोपपत्र राउज एवेन्यू स्थित विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपपत्र नासिर हाफिज खान उर्फ समीर, अली चुन्ना उर्फ राजा और अकबर अली उर्फ कबीर के खिलाफ मकोका की धारा 3 और 4 के अंतर्गत दाखिल किया गया है। तीनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस का कहना है कि यह सिंडिकेट दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सक्रिय था। नासिर हाफिज खान के खिलाफ करीब 46 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसके दो साथियों के खिलाफ क्रमशः 10 और 22 मामले दर्ज हैं। डीबीजी रोड थाने में जून में मकोका का मामला दर्ज किया गया था। इसकी शुरुआत अक्तूबर 2025 में हुई करीब 18.84 लाख रुपये की डकैती की जांच से हुई थी। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में पता चला कि यह एक संगठित गिरोह है, जो वित्तीय लाभ के लिए बार-बार अपराध करता रहा है।पुलिस ने बैंक खातों, संपत्ति के रिकॉर्ड, वाहन फाइनेंसिंग दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर कथित मनी ट्रेल का खुलासा किया। सिंडिकेट अपराध से प्राप्त धन को कई खातों के माध्यम से घुमाता था और उसका इस्तेमाल वाहन खरीदने तथा लोन की किस्तें चुकाने में करता था। जांच में फर्जी पहचान के इस्तेमाल और चोरी के गहनों को स्थानीय चैनलों के जरिये बेचने के आरोप भी सामने आए हैं।

#ChargeSheetFiledUnderMCOCAAgainstThreeIndividuals #IncludingTheKingpinOfAnIranianGang #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: ईरानी गैंग के सरगना समेत तीन पर मकोका का आरोपपत्र दाखिल #ChargeSheetFiledUnderMCOCAAgainstThreeIndividuals #IncludingTheKingpinOfAnIranianGang #VaranasiLiveNews