चारधाम यात्रा: आज रात बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, भक्तों को पुष्प श्रृंगार में दर्शन देंगे भगवान बदरीविशाल

बदरीनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को रात 9.37 पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस वर्ष चारधाम यात्रा भी संपन्न हो जाएगी। कपाट बंद किए जाने की प्रक्रियाएं भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पंच पूजाओं के चौथे दिन रविवार को माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के मंदिर में विराजमान होने का आमंत्रण दिया गया था। रावल अमरनाथ नंबूदरी ने मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना कर कढ़ाई भोग अर्पित किया। पुष्प श्रृंगार के दर्शन होंगे आज बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के दिन सोमवार को श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के पुष्प श्रृंगार के दर्शन करेंगे। इस दिन भगवान नारायण का स्वर्ण श्रृंगार की जगह फूलों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। रात साढ़े सात बजे से कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी। बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया पांच दिन पहले पंच पूजा के साथ शुरू हो गई थी। पहले दिन गणेश मंदिर, दूसरे दिन आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए गए। तीसरे दिन खड़ग-पुस्तक पूजा के साथ वेद ऋचाओं का वाचन बंद हुआ। चौथे दिन रविवार को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित किया गया। उत्तराखंड में बिखरी छठ की छटा: व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना, तस्वीरें

#CityStates #Chamoli #Uttarakhand #CharDhamYatra2026 #CharDhamYatra #BadrinathDhamPortalsClosed #BadrinathDham #Badrinath #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 00:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चारधाम यात्रा: आज रात बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, भक्तों को पुष्प श्रृंगार में दर्शन देंगे भगवान बदरीविशाल #CityStates #Chamoli #Uttarakhand #CharDhamYatra2026 #CharDhamYatra #BadrinathDhamPortalsClosed #BadrinathDham #Badrinath #VaranasiLiveNews