Meerut News: आज से गूंजेंगे भोले बम के जयकारे, तीन दिवसीय कांवड़ मेला शुरू

बहसूमा। सिद्धपीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय श्रावण मास कांवड़ मेले का शुभारंभ होगा। मेले को लेकर पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर में दुकानें सज चुकी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सफाई और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पूरे मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है।मेले में बड़ी संख्या में कांवड़िया और शिवभक्त पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मेले की पूर्व संध्या पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रविवार को राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने मंदिर पहुंचकर भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, अमित गोयल, रोहित बंसल, सुदर्शन गोयल, नितिन खटीक, प्राचल और ठाकुर लाखन सिंह मौजूद रहे। मंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय भंडारे का शुभारंभ किया। मंदिर समिति के सदस्य हरजिंदर सिंह और लाखन सिंह ने बताया कि सोमवार से मंदिर परिसर हर-हर महादेव और भोले बम के जयकारों से गूंज उठेगा। बहसूमा। सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर की फोटो

#ChantsOf'BholeBam'ToEchoFromToday;Three-dayKanwarMelaBegins. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: आज से गूंजेंगे भोले बम के जयकारे, तीन दिवसीय कांवड़ मेला शुरू #ChantsOf'BholeBam'ToEchoFromToday;Three-dayKanwarMelaBegins. #VaranasiLiveNews