बदलो पुलिसिंग का तरीका: सीपी बोले- ध्वस्त करो ठगों का नेटवर्क, अब 15-15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट; जानें अपडेट

साइबर अपराध के नित-नए तरीकों और आधुनिक ठगी के तौर-तरीकों पर नकेल कसने के लिए वाराणसी पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। सोमवार की देर शाम कैम्प कार्यालय में आयोजित साइबर क्राइम समीक्षा गोष्ठी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मातहतों को दो टूक निर्देश देते हुए कहा कि वाराणसी की पुलिसिंग में समयानुकूल बदलाव बेहद जरूरी है। साइबर ठगों के केवल प्यादों तक न सीमित रहकर, उनके पूरे नेटवर्क को जड़ से ध्वस्त किया जाए। प्रत्येक जोन साइबर प्रभारी को 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि केवल तकनीकी संसाधनों और इंटेलिजेंस को मजबूत करना ही काफी नहीं है, बल्कि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई और समयबद्ध निस्तारण से ही जनता का विश्वास और मजबूत होगा।

#CityStates #Varanasi #Ballia #CyberCrime #CyberFraud #CyberFraudNetwork #PoliceCommissioner #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 22:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बदलो पुलिसिंग का तरीका: सीपी बोले- ध्वस्त करो ठगों का नेटवर्क, अब 15-15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट; जानें अपडेट #CityStates #Varanasi #Ballia #CyberCrime #CyberFraud #CyberFraudNetwork #PoliceCommissioner #VaranasiLiveNews