Meerut: मायावती पर चंद्रशेखर का बेनाम हमला, बोले-आप भी मगरमच्छ के आंसू बहाने आओ, किसने रोका है
अनुसूचित जाति की छात्रा हत्याकांड को लेकर मेरठ में राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा पर रोक दिया। कई घंटे की गहमागहमी के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सिवाया टोल प्लाजा स्थित नियंत्रण कक्ष बुलाया, जहां चंद्रशेखर आजाद ने मृतका की मां और बहन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार भी मौजूद रहे। सांसद ने परिवार को हरसंभव सहायता और न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें:मेरठ छात्रा हत्याकांड:सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
#CityStates #Meerut #MeerutStudentMurderCase #मेरठछात्राहत्याकांड #अनुसूचितजातिछात्रा #चंद्रशेखरआजाद #नगीनासांसद #सिवायाटोलप्लाजा #पीड़ितपरिवार #पुलिसकार्रवाई #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 13:32 IST
Meerut: मायावती पर चंद्रशेखर का बेनाम हमला, बोले-आप भी मगरमच्छ के आंसू बहाने आओ, किसने रोका है #CityStates #Meerut #MeerutStudentMurderCase #मेरठछात्राहत्याकांड #अनुसूचितजातिछात्रा #चंद्रशेखरआजाद #नगीनासांसद #सिवायाटोलप्लाजा #पीड़ितपरिवार #पुलिसकार्रवाई #VaranasiLiveNews
