पंजाब यूनिवर्सिटी में बवाल: PHD स्काॅलर की करंट लगने से माैत, भड़के छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर लगे गेट तोड़े

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। ज्योति रेवाड़ी, हरियाणा की रहने वाली थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी में बवाल हो गया। हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाली सड़क से सटे कच्चे रास्ते पर हुआ। उन्हें तुरंत जीएमसीएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट लगने की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद कैंपस में बिजली सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रा की माैत से भड़के विद्यार्थियों ने पीयू के वीसी आफिस के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी वीसी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सभी छात्र संगठनों ने मिलकर वीसी कार्यालय के बाहर गेट तोड़ दिए हैं। चारों तरफ वी वांट जस्टिस के नारे लगाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि पिछले साल भी इस तरीके की घटना हुई थी जिसमें एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई थी।

#CityStates #Chandigarh-punjab #PhdScholar #MicrobiologyDepartment #PanjabUniversityChandigarh #Electrocution #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 11:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब यूनिवर्सिटी में बवाल: PHD स्काॅलर की करंट लगने से माैत, भड़के छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर लगे गेट तोड़े #CityStates #Chandigarh-punjab #PhdScholar #MicrobiologyDepartment #PanjabUniversityChandigarh #Electrocution #VaranasiLiveNews