Chamoli: केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के जंगलों में भीषण आग से धुआं ही धुआं, वन कर्मी आग बुझाने में जुटे

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के शरणाचाई, वीणा नागधार और चमसिल के चीड़ के जंगलों में रविवार रात लगी भीषण आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। जंगलों में आग फैलने से क्षेत्र में चारों ओर धुआं फैल गया है, जिससे दमा रोगियों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। शरणाचाई वन पंचायत के सरपंच दिगपाल राणा, कमल सिंह नेगी और भरत रावत समेत ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों में आग रविवार रात करीब दस बजे लगी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सोमवार सुबह से ही आग बुझाने में जुट गई। वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं के नेतृत्व में वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई स्थानों पर आग पर काबू पाया। इधर, आज सोमवार को दिन में नागनाथ रेंज के कुजासू के जंगलों में भी भीषण आग भड़क उठी। वन दरोगा प्रकाश कण्डारी ने बताया कि वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन क्षेत्र चट्टानी होने और तेज हवाएं चलने के कारण आग पर नियंत्रण पाने में दिक्कतें आ रही हैं। Rudraprayag:अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, लापता चालक की तलाश में जुटीपुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ वहीं, दूसरी ओर गोपेश्वर रेंज के देवर-कनेरी के चीड़ के जंगलों में लगी आग नागनाथ रेंज के दैवखाल क्षेत्र तक पहुंच गई है। आग लगातार तेजी से फैल रही है। वन दरोगा मोहन सिंह वर्तवाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम यहां भी आग बुझाने में जुटी हुई है। जंगलों में लगी आग के चलते पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छाया हुआ है।आग बुझाने में वन दरोगा मदन मोहन सेमवाल, प्रकाश कण्डारी, मोहन सिंह वर्तवाल, आनन्द सिंह रावत, वन आरक्षी संदीप कण्डारी, महेशी, ममता, देवेन्द्र राणा समेत फायर वाचर और ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।

#CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #DenseSmoke #Smoke #ForestsOfKedarnathWildlifeDivision #MassiveFire #Fire #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 15:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli: केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के जंगलों में भीषण आग से धुआं ही धुआं, वन कर्मी आग बुझाने में जुटे #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #DenseSmoke #Smoke #ForestsOfKedarnathWildlifeDivision #MassiveFire #Fire #VaranasiLiveNews