Gurugram News: लेन चेंज ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले 3,778 वाहन चालकों का काटा चालान

यातायात पुलिस ने चालकों पर लगाया 26.53 लाख रुपये का जुर्माना अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। मार्च माह के दौरान लेन चेंज ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले 3,778 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों पर 26.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार, सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। एक मार्च से 31 मार्च तक दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे, एसपीआर रोड पर चलने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग की गई। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर गलत लेन में चलने वाले वाहनों पर यह कार्रवाई गई। लेन चेंज ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले 3,778 वाहनों के नियमानुसार चालान काटे गए। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर सबसे बाई लेन में भारी वाहन, बीच में हल्के वाहन और दाहिनी लेन वाहनों के ओवरटेक करने के लिए प्रयोग की जानी चाहिए। ---- चालकों द्वारा गलत लेन में वाहनों को चलाने व अचानक लेन बदलने से दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में हाईवे व एक्सप्रेसवे पर गलत लेन में चलने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करेंगे तो सड़कों पर हादसों में रोक लग सकेगी। -सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुुरुग्राम

#ChallansIssuedTo3 #778DriversForLaneChangeViolations #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: लेन चेंज ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले 3,778 वाहन चालकों का काटा चालान #ChallansIssuedTo3 #778DriversForLaneChangeViolations #VaranasiLiveNews