Yamuna Nagar News: गंदगी फैलाने पर तीन ट्रैक्टर चालकों समेत आठ दुकानदारों के काटे चालान
यमुनानगर। खुले में गंदगी फैलाने पर नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लाई पत्ते से लदे तीन ट्रैक्टर ट्राॅली चालकों व पांच दुकानदारों के चालान किए। डीसी एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के निर्देशों पर सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया व स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार लोकेश सेन की टीम ने रेलवे रोड पर खुले में गंदगी डालने पर पांच दुकानदारों पर कार्रवाई की। इन दुकानदारों ने दुकानों के आगे खुले में कचरा डाला हुआ था। निगम की टीम ने दुकानदारों को गंदगी डालने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करने और खुले में गंदगी न फैलाने के प्रति समझाया। दुकानदारों को यह भी चेतावनी दी कि यदि दोबारा खुले में कचरा फैलाते पाए गए तो केवल चालान ही नहीं, बल्कि उनके सामान को जब्त करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके बाद सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा की टीम ने रादौर रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए प्लाई पत्ते से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के चालान किए। जांच में पाया गया कि ट्रॉली में भरा सामान ठीक से ढका नहीं था और चलते समय प्लाई पत्ते व कचरा सड़क पर गिर रहा था, जिससे यातायात में बाधा और गंदगी फैल रही थी। सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने ट्रैक्टर चालकों को निर्देश दिए कि भविष्य में सामान को रस्सियों से अच्छी तरह बांधकर तथा तिरपाल से ढककर ही ले जाया जाए, ताकि रास्ते में कचरा और सामग्री न गिरे। संवाद
#ChallanIssuedToEightShopkeepersIncludingThreeTractorDriversForSpreadingFilth #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 03:40 IST
Yamuna Nagar News: गंदगी फैलाने पर तीन ट्रैक्टर चालकों समेत आठ दुकानदारों के काटे चालान #ChallanIssuedToEightShopkeepersIncludingThreeTractorDriversForSpreadingFilth #VaranasiLiveNews
