Jammu News: दो साल में कटे 47 ई-चालान, चालक को भनक तक नहीं

- डोगरा चौक पर जांच के दौरान खुला मामला, पुलिस भी रह गई हैरानअमर उजाला ब्यूरो जम्मू। डोगरा चौक में शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कूटी को जांच के लिए रोका। पता चला कि वाहन के पिछले दो वर्षों में 47 ई-चालान कट चुके हैं। हैरानी की बात यह रही कि चालक ने दावा किया कि उसे इसकी जानकारी ही नहीं थी। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से डोगरा चौक पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी नंबर जेके02डीके-9726 को जांच के लिए रोका गया। वाहन के दस्तावेज और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच के दौरान सामने आया कि वर्ष 2024 से लेकर 2026 तक इस स्कूटी के खिलाफ कुल 47 ई-चालान दर्ज हैं। रिकॉर्ड देखने के बाद मौके पर मौजूद डीटीआई सुनील सिंह भी हैरान रह गए। जब चालक को लंबित चालानों के बारे में बताया गया तो उसने कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने उसे सभी चालानों का विवरण दिखाया और नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि ई-चालान प्रणाली के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वतः कैमरों में दर्ज हो जाते हैं। इसके बावजूद कई वाहन चालक समय पर अपने चालानों की जानकारी नहीं लेते, जिसके कारण बड़ी संख्या में चालान लंबित रह जाते हैं।अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय-समय पर अपने वाहनों के ई-चालान की स्थिति की जांच करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि अनावश्यक जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। जांच के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोकी गई स्कूटी स्रोत सोशल मीडिया

#ChallanForTrafficViolation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 02:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu News: दो साल में कटे 47 ई-चालान, चालक को भनक तक नहीं #ChallanForTrafficViolation #VaranasiLiveNews