आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?: छत्तीसगढ़ के इन स्थानों पर बारिश की संभावना, तीन घंटे के अंदर वर्षा के संकेत
छत्तीसगढ़ के तीन-चार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। आकाश में सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं। जानें रायपुर के मौसम का हाल रापयुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और एक या दो जगहो पर गरज-चमक के साथ साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। कैसे रहे पिछले 24 घंटे बात पिछले 24 घंटे की करें तो छत्तीसगढ़ में सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। दो दिनों के बाद पूर्वानुमान प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। कहां पर कितनी हुई बारिश (आंकड़े सेमी.में) जगदलपुर में 2 सेमी. देखें इन जिलों का तापमान प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 27.6और न्यूनतम 21.1रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 25.8और न्यूनतम 21.8,पेंड्रा रोड में अधिकतम 26.6और न्यूनतम 17.8, अंबिकापुर में अधिकतम 24.6और न्यूनतम 19.7दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.3और न्यूनतम 21.0, राजनांदगांव में अधिकतम 27.0और न्यूनतम 21.5दर्ज किया गया।
#CityStates #Chhattisgarh #Raipur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 11:14 IST
आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?: छत्तीसगढ़ के इन स्थानों पर बारिश की संभावना, तीन घंटे के अंदर वर्षा के संकेत #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #VaranasiLiveNews
