सीजी: हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 327 दिनों से आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थी
छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के अभ्यर्थियों और डीएड पास युवाओं का नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। दिवाली के अवसर पर जहां लोग परिवारों के साथ खुशियां मना रहे थे, वहीं ये अभ्यर्थी तूता धरना स्थल पर अपनी मांगों के साथ डटे रहे। डीएड अभ्यर्थी पिछले 327 दिनों से 2,300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर सीएएफ भर्ती की प्रतीक्षा सूची में शामिल करीब 417 युवा पिछले सात वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। न्यायालय के आदेश के बावजूद अटकी नियुक्ति डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से 2,300 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने तथा इसकी समय-सीमा घोषित करने की मांग की है। वर्षों की मेहनत और परीक्षा पास करने के बाद भी नौकरी न मिलने से अभ्यर्थियों के परिजन भी उनके भविष्य की चिंता में धरना स्थल पर साथ बैठे हैं। वर्षों से खाली पदों पर समायोजन की मांग सीएएफ अभ्यर्थियों के अनुसार वर्ष 2018 में 1,786 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। पूरी प्रक्रिया के बाद भी करीब 417 अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची में ही रह गए और सात साल बाद भी उन्हें नियुक्ति नहीं मिली। अभ्यर्थियों का दावा है कि सीएएफ में 3,000 से अधिक पद खाली हैं। इसके बावजूद वे कभी सरकारी दफ्तरों तो कभी मंत्रियों के बंगलों के चक्कर काटने को विवश हैं। सीएएफ अभ्यर्थी पिछले वर्ष सितंबर से धरना दे रहे हैं। दोनों आंदोलनों से जुड़े युवाओं के लिए नौकरी का यह लंबा इंतजार अब भारी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव में बदल रहा है।
#CityStates #Raipur #Chhattisgarh #ChhattisgarhNews #ChhattisgarhHindiNews #RaipurNews #RaipurProtests #D.ed.Candidates'Agitation #AssistantTeacherRecruitment #2 #300TeachingPosts #CafRecruitment #ChhattisgarhGovernmentJobs #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 09, 2026, 22:07 IST
सीजी: हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली नौकरी, 327 दिनों से आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थी #CityStates #Raipur #Chhattisgarh #ChhattisgarhNews #ChhattisgarhHindiNews #RaipurNews #RaipurProtests #D.ed.Candidates'Agitation #AssistantTeacherRecruitment #2 #300TeachingPosts #CafRecruitment #ChhattisgarhGovernmentJobs #VaranasiLiveNews
