Tushar Mehta: तुषार मेहता तीन साल के लिए फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने तुषार मेहता को भारत का सॉलिसिटर जनरल फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी और यह तीन साल के अतिरिक्त कार्यकाल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने देश के दूसरे सबसे बड़े कानून अधिकारी के रूप में तुषार मेहता को बनाए रखने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तुषार मेहता को 1 जुलाई, 2026 से या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तीन वर्ष के और कार्यकाल के लिए भारत का सॉलिसिटर जनरल पुनर्नियुक्त करने की मंजूरी दी है। तुषार मेहता को अक्टूबर 2018 में सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के पद पर कार्य कर चुके हैं।

#IndiaNews #National #TusharMehta #SolicitorGeneralOfIndia #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 12:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tushar Mehta: तुषार मेहता तीन साल के लिए फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी #IndiaNews #National #TusharMehta #SolicitorGeneralOfIndia #VaranasiLiveNews