Truck Height: केंद्र का ट्रकों की ऊंचाई 4.5 मीटर करने का प्रस्ताव, परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगा फायदा
सफेद सामान और सोलर उपकरणों की ढुलाई को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ट्रक ऊंचाई नियमों में ढील का प्रस्ताव रखा है। इस कदम से लॉजिस्टिक्स लागत घटाने, परिवहन क्षमता बढ़ाने और ऊर्जा संक्रमण से जुड़े लक्ष्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रक की ऊंचाई सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर वाहनों की अधिकतम अनुमेय ऊंचाई 4 मीटर से बढ़ाकर 4.5 मीटर करने का प्रस्ताव दिया है। यह छूट N2 और N3 श्रेणी के ट्रकों और ट्रैक्टर से जुड़े सेमी-ट्रेलरों पर लागू होगी, बशर्ते वे व्हाइट गुड्स (फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि) या फोटोवोल्टाइक सोलर पैनल/मॉड्यूल ले जा रहे हों।
#Automobiles #National #Truck #UnionGovernment #Morth #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 20:46 IST
Truck Height: केंद्र का ट्रकों की ऊंचाई 4.5 मीटर करने का प्रस्ताव, परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगा फायदा #Automobiles #National #Truck #UnionGovernment #Morth #VaranasiLiveNews
