Lucknow News: कैंसर संस्थान और सीडीआरआई के बीच करार

कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट और सीएसआईआर-केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीडीआरआई), लखनऊ ने कैंसर और जैव चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए करार किया है। इसके तहत दोनों संस्थान एक दूसरे को सहयोग करेंगे।कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि दोनों संस्थान संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रम चलाएंगे। सीएसआईआर- सीडीआरआई में छात्रों के लिए प्रशिक्षण के अवसर तलाशे जाएंगे और संकाय आदान-प्रदान हो सकेगा। इस मौके पर कैंसर संस्थान के कार्यपालक कुलसचिव डॉ. आयुष लोहिया, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय उपस्थित रहे।

#Cdri #KalyanSinghCancer #Mou #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 16:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow News: कैंसर संस्थान और सीडीआरआई के बीच करार #Cdri #KalyanSinghCancer #Mou #VaranasiLiveNews