कांवड़ यात्रा 2026: शिवालयों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, रास्तों से हटेंगे झूलते तार; डीएम ने जारी किए ये आदेश
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर तैयारियों के लिए डीएम मनीष बंसल ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। डीएम ने शिवालय मार्गों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने, सीसीटीवी से निगरानी और पुलिस प्रबंध करने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें -UP:गेहूं का आटा खाना भूल जाएंगे, जब खाएंगे इन आठ तरह के हाई-फाइबर आटे की रोटियां; स्वाद के साथ मिलेगा पोषण डीएम ने अधिकारियों को शिवालयों व कांवड़ मार्गों के अलावा बटेश्वर घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। राजेश्वर, मन:कामेश्वर, कैलाश, बल्केश्वर, पृथ्वीनाथ, रावली आदि मंदिरों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले बिजली के पोल, स्ट्रीट लाइट और झूलते तारों को दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि करंट का कोई खतरा न रहे। इसके साथ ही, नगर निगम व संबंधित विभागों को फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, पेयजल व्यवस्था और खुले मैनहोल व क्षतिग्रस्त स्लैब को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें -स्मार्ट सिटी आगरा का हाल:कदम-कदम पर गड्ढे, पहली बारिश में उखड़ी सड़कें; लोगों का चलना हो रहा दुश्वार बटेश्वर में सावन के सोमवार को उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर घाटों पर गोताखोर, नाव, रेस्क्यू उपकरण और सुरक्षा जाली लगाने के निर्देश दिए गए। यहां एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। इसके अलावा, शहर में मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों पर सुगम आवागमन के लिए पुलिस और यातायात विभाग समन्वय बनाकर जरूरी डायवर्जन प्लान लागू करेंगे। कांवड़ शिविरों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। ये भी पढ़ें -UP:लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात डीएम ने बताया कि सावन माह के बीच 4 अगस्त को चेहल्लुम और 26 अगस्त को बारावफात का पर्व भी है। उन्होंने सभी से एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। बैठक में नगर आयुक्त संतोष वैश्य, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान व एडिशनल डीसीपी हिमांशु गौरव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें - आगरा मेट्रो का नया अपडेट:शहर के ये पांच स्टेशन बनकर हो गए तैयार, अगले महीने से आईएसबीटी तक चलेगी ट्रेन
#CityStates #Agra #Mathura #UttarPradesh #KanwarYatra #Shravan #DmManishBansal #Cctv #ShivaTemples #BateshwarGhat #Divers #PowerLines #SecurityArrangements #कांवड़यात्रा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 13:43 IST
कांवड़ यात्रा 2026: शिवालयों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, रास्तों से हटेंगे झूलते तार; डीएम ने जारी किए ये आदेश #CityStates #Agra #Mathura #UttarPradesh #KanwarYatra #Shravan #DmManishBansal #Cctv #ShivaTemples #BateshwarGhat #Divers #PowerLines #SecurityArrangements #कांवड़यात्रा #VaranasiLiveNews
