Una News: शहर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित
ऊना। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौकों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा मुख्य मार्गों को चिह्नित कैमरे लगाए हैं। कैमरे लगने के बाद शहर में होने वाली गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन ने इस परियोजना के लिए 2.34 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शहर में बढ़ती आवाजाही और यातायात दबाव को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी आवश्यक हो गई थी। ऐसे में अब प्रमुख स्थानों पर हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार बस अड्डा क्षेत्र, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन मार्ग, अस्पताल चौक, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कैमरे स्थापित किए हैं। कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधों की रोकथाम और मामलों की जांच में आसानी होगी। इसके अलावा त्योहारों और विशेष आयोजनों के दौरान भी निगरानी व्यवस्था अधिक प्रभावी हो सकेगी।शहर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।-सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक ऊना।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 23:48 IST
Una News: शहर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
