CBSE: सीबीएसई के ऑनमार्क पोर्टल में मिली सुरक्षा खामियां, साइबर विशेषज्ञों की टीम ने शुरू किया सुधार कार्य
CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने ऑनमार्क पोर्टल में सामने आई सुरक्षा खामियों को लेकर एक्स पर जानकारी दी है। बोर्ड ने कहा है कि पोर्टल में सार्वजनिक रूप से उजागर हुई कमजोरियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए सरकार के विभिन्न विभागों और IIT के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम को तैनात किया गया है, जो सिस्टम को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रही है। We have been closely monitoring the vulnerabilities in the OnMark portal of our service provider that are being flagged in the public domain. An expert team of cybersecurity professionals has been deployed over the last few days from across various arms of the government as well… — CBSE HQ (@cbseindia29) May 31, 2026 पहचानी गई खामियों को किया गया ठीक CBSE के अनुसार, ऑनमार्क पोर्टल में जिन सुरक्षा खामियों की पहचान हुई थी, उन्हें दूर कर लिया गया है। बोर्ड ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ने इन प्रणालियों को अधिक सुरक्षित ढांचे में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। साथ ही अन्य संभावित कमजोरियों की पहचान कर उन्हें समय रहते ठीक करने का काम जारी है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की साइबर सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। CBSE: कांग्रेस ने उत्तर पुस्तिकाओं में डेटा लीक का उठाया मुद्दा, बोली- 'मंत्री प्रधान का घोटालों का मंत्रालय' एथिकल हैकर्स और जागरूक नागरिकों का जताया आभार बोर्ड ने उन जागरूक नागरिकों और एथिकल हैकर्स का धन्यवाद किया है, जिन्होंने सुरक्षा खामियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। CBSE ने बताया कि ऐसे कुछ लोगों से सीधे संपर्क भी किया गया है। साथ ही बोर्ड ने अपील की है कि यदि किसी को सुरक्षा संबंधी कोई जानकारी मिलती है, तो वह सीधे उसकी सुरक्षा टीम से secy-cbse@nic.in पर संपर्क कर सकता है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
#Education #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:10 IST
CBSE: सीबीएसई के ऑनमार्क पोर्टल में मिली सुरक्षा खामियां, साइबर विशेषज्ञों की टीम ने शुरू किया सुधार कार्य #Education #National #VaranasiLiveNews
