Lucknow News: निजी वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल करते पकड़ा
लखनऊ। निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटीओ ने मंगलवार से दो दिवसीय जांच अभियान शुरू किया। पहले दिन 11 वाहनों का चालान और एक वाहन सीज किया गया।आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय ने बताया कि सुबह पांच से शाम पांच बजे तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 39 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 11 के चालान निजी वाहनों का व्यावसायिक में इस्तेमाल किए गए जाने पर किया गया। विभाग इन वाहनों को ब्लैकलिस्ट कराते हुए पंजीयन अधिकारी के माध्यम से व्यावसायिक रूप से परिवर्तित कराए जाने की कार्यवाही करेगा। अभियान सुबह पीटीओ हरदोई खेमानंद पांडेय तथा दोपहर से शाम तक पीटीओ रायबरेली विक्रांत सिंह की अगुवाई में चला। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात ने बताया कि टैक्सी-व्यावसायिक संचालन पर भी वन टाइम टैक्स लागू है। निजी वाहनों को केवल 2.5 प्रतिशत अंतर का टैक्स जमा कराते हुए व्यावसायिक रूप से परिवर्तित करा सकते हैं। फिर परमिट लेकर वाहन का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद भी बहुत से लोग मनमानी कर रहे हैं। इसके खिलाफ ही अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान नवनियुक्त प्रशिक्षु एआरटीओ धर्मेंद्र कुशवाहा, सुधा, तनु हरि, आस्था बंसल एवं मोहक दुबे उपस्थित रहे।
#LucknowNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:23 IST
Lucknow News: निजी वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल करते पकड़ा #LucknowNews #VaranasiLiveNews
