Noida News: टूटी नाले की छत से गिरे गोवंश, टीम ने बचाई जान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर पी-4 और केंद्रीय विहार सोसाइटी के सामने शनिवार को नाले की जर्जर छत टूटने से दो गोवंश नाले में गिर गए। सूचना पर प्रशासन, फायर ब्रिगेड, एनिमल कैचर, जेसीबी टीम और प्राधिकरण के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सेक्टर पी-4 आरडब्ल्यूए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुर हरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद दोनों गोवंश को सकुशल बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। निवासियों ने प्रशासन से नाले को मजबूत छत से ढकने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
#CattleFellThroughTheBrokenRoofOfADrain;TeamSavedTheirLives. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 17:39 IST
Noida News: टूटी नाले की छत से गिरे गोवंश, टीम ने बचाई जान #CattleFellThroughTheBrokenRoofOfADrain;TeamSavedTheirLives. #VaranasiLiveNews
