Haryana: पानीपत में नशीला पदार्थ सुंघाकर पुत्रवधु से दुष्कर्म का आरोप, ससुर पर केस दर्ज

पानीपत में मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता ने अपने ससुर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 15 दिन पहले वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके ससुर ने उसे कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश आने पर उसे घटना का पता चला। महिला का कहना है कि जब उसने इस बारे में अपने पति, सास और ननद को बताया तो उन्होंने उसका साथ देने के बजाय उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर उसे डराया-धमकाया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और बाहर किसी से संपर्क नहीं करने दिया गया। उस पर मामले को दबाने का दबाव बनाया जाता रहा। किसी तरह मौका मिलने पर महिला ने अपने मायके पक्ष को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद होगी कार्रवाई मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#Crime #Panipat #Haryana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 08:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Crime Panipat Haryana



Haryana: पानीपत में नशीला पदार्थ सुंघाकर पुत्रवधु से दुष्कर्म का आरोप, ससुर पर केस दर्ज #Crime #Panipat #Haryana #VaranasiLiveNews