Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशु को बचाने के प्रयास में गिरी कार, चालक सुरक्षित
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत चबूतरा के समीप सोमवार शाम करीब 7 बजे एक कार अनियंत्रित होकर ढांक में लुढ़क गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सुजानपुर से हमीरपुर की ओर जा रही थी। चबूतरा के पास तीखे मोड़ पर अचानक एक लावारिस पशु सड़क पर आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे ढांक में जा गिरा। गनीमत रही कि ढांक अधिक गहरी नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। संवाद
#HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 22:37 IST
Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशु को बचाने के प्रयास में गिरी कार, चालक सुरक्षित #HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
