Sonipat News: नीलगायों का झुंड अचानक सामने आने पर पेड़ से टकराई कार, इनेलो नेता घायल

गोहाना। महम रोड पर भंडेरी गांव के पास वीरवार रात को नीलगायों का झुंड अचानक सामने आने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में इनेलो के जिला महासचिव आनंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।गांव छपरा के आनंद शर्मा वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे कार से गोहाना से गांव लौट रहे थे। जब वे भंडेरी गांव के पास पहुंचे तो अचानक नीलगायों का झुंड सड़क पर आ गया। दो नीलगाय सुरक्षित सड़क पार करके खेत में चली गईं और एक नीलगाय गाड़ी से टकराकर निकली। नीलगाय को बचाने के प्रयास में आनंद शर्मा संतुलन खो बैठे। संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आनंद शर्मा की आंख और छाती पर गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के दौरान गाड़ी के एयरबैग खुल गए जिससे उनकी जान बच गई।

#CarCrashesIntoTreeAfterHerdOfNilgaiSuddenlyAppears;INLDLeaderInjured. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 19:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: नीलगायों का झुंड अचानक सामने आने पर पेड़ से टकराई कार, इनेलो नेता घायल #CarCrashesIntoTreeAfterHerdOfNilgaiSuddenlyAppears;INLDLeaderInjured. #VaranasiLiveNews