Car Care Tips: कार का शीशा साफ करते समय भूलकर भी न करें ये गलती, पड़ सकते हैं हमेशा के लिए स्क्रैच!
गाड़ी चलाते समय सामने का विंडशील्ड बिल्कुल साफ होना आपकी सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी है। अक्सर शीशे पर ऐसे जिद्दी दाग लग जाते हैं जिन्हें वाइपर भी नहीं हटा पाता। ऐसे में हम जल्दबाजी में अखबार या किसी साधारण कपड़े से शीशा रगड़ देते हैं। इसका नतीजा शीशे पर बारीक खरोंचें आ जाती हैं, जिससे रात में गाड़ी चलाते समय लाइट बिखरती है और देखने में दिक्कत होती है। आइए जानते हैं विंडशील्ड को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करने के कुछ आसान और स्मार्ट तरीके। सफाई के लिए आपकी टूलकिट में क्या होना चाहिए अपने शीशे को हमेशा नया जैसा रखने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें: माइक्रोफाइबर क्लॉथ: यह साधारण कपड़े से अलग, खास तकनीक से बना मुलायम कपड़ा होता है जो शीशे पर स्क्रैच नहीं आने देता। सॉफ्ट ब्रश: मुलायम बालों वाला एक छोटा ब्रश। क्लीनिंग लिक्विड: कोई भी अच्छा ग्लास क्लीनर या डिस्टिल्ड वॉटर और सफेद सिरका। पानी के जिद्दी सफेद दागों को कैसे हटाएं अगर पानी सूखने के बाद शीशे पर सफेद दाग बन गए हैं, तो इस प्रोसेस को फॉलो करें: सबसे पहले पानी से धोएं: सीधे कपड़ा न रगड़ें। पहले शीशे को सादे पानी से धो लें ताकि उस पर जमी धूल मिट्टी बह जाए। धूल पर कपड़ा रगड़ने से ही स्क्रैच आते हैं। क्लीनर स्प्रे करें: अब ग्लास क्लीनर को दाग वाली जगह पर अच्छे से स्प्रे करें और कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें ताकि दाग नरम पड़ जाएं। माइक्रोफाइबर का जादू: अब माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए शीशा साफ करें। ज्यादा गाढ़े दागों के लिए मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें। सिरके का हैक: अगर दाग फिर भी न जाएं, तो सफेद सिरके का इस्तेमाल करें। सिरके में मौजूद एसिड पानी के जिद्दी दागों को आसानी से काट देता है। आखिर में इसे साफ पानी से धो लें। पक्षियों की बीट, पेड़ का गोंद या मरे हुए कीड़े कैसे साफ करें धूप में गाड़ी खड़ी करने पर अक्सर शीशे पर पक्षियों की बीट या पेड़ों का चिपचिपा गोंद गिर जाता है। हाईवे पर कीड़े भी चिपक जाते हैं। इन्हें हटाने का सही तरीका यह है: सोकिंग तकनीक: एक माइक्रोफाइबर कपड़े को ग्लास क्लीनर में भिगोएं और उसे उस जिद्दी दाग के ऊपर 5 मिनट के लिए रख दें। जब दाग फूल जाए, तो कपड़े को धीरे-धीरे गोल घुमाते हुए पोंछ लें। दाग बिना शीशे को नुकसान पहुंचाए साफ हो जाएगा। चेतावनी: कभी भी पेपर टॉवल या बर्तन धोने वाले खुरदरे स्पंज का इस्तेमाल न करें। ये आपके शीशे की चमक को हमेशा के लिए खराब कर सकते हैं। शीशे को गंदा होने से कैसे बचाएं ऑटो-अपग्रेड: आप कार डिटेलिंग शॉप पर जाकर शीशे पर रेन-रेपेलेंट या सिरेमिक कोटिंग करवा सकते हैं। यह एक एडवांस लेयर होती है जिससे पानी और गंदगी शीशे पर टिक नहीं पाती और तुरंत फिसल जाती है। कार कवर का इस्तेमाल: जब भी गाड़ी लंबे समय तक धूप या पेड़ के नीचे खड़ी करें, तो विंडशील्ड कवर या फुल कार कवर जरूर लगाएं। तुरंत एक्शन लें: दागों को हफ्तों तक सूखने न दें। गाड़ी के शीशे पर जैसे ही कुछ गिरे, उसे उसी दिन साफ करने की आदत डालें।
#Automobiles #National #CarWindshieldCleaningTips #CarWindshield #WindshieldCleaning #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 07:03 IST
Car Care Tips: कार का शीशा साफ करते समय भूलकर भी न करें ये गलती, पड़ सकते हैं हमेशा के लिए स्क्रैच! #Automobiles #National #CarWindshieldCleaningTips #CarWindshield #WindshieldCleaning #VaranasiLiveNews
