Bareilly News: कैंट पुलिस ने कराई मुनादी, किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी
बरेली एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए किरायेदार और बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान शुरू किया है। मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी के दो सौ कर्मचारियों का रिकॉर्ड अभी तक पुलिस को नहीं मिला है।प्रभारी निरीक्षक संजय धीर ने बताया कि नकटिया, ठिरिया निजावत खां और मोहनपुर समेत इलाके के मकान मालिकों व दुकान मालिकों के लिए निर्देश दिया है कि वे अपने किरायेदारों की पूरी जानकारी 24 घंटे के भीतर नजदीकी पुलिस चौकी या थाने में जमा करें। पुलिस ने गांव गली तक रिक्शे के जरिये इस आदेश की मुनादी भी कराई है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। इंस्पेक्टर ने बताया कि किरायेदार रखने से पहले उनका सत्यापन फॉर्म भरकर पुलिस को देना अनिवार्य होगा। स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि किसी मकान या दुकान में कोई अपराधी रहता पाया गया तो संबंधित मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। पुलिस ने सभी निवासियों से सहयोग की अपील की है।---फैक्टरी गेट से फड़ समेटकर भागे लोग- मारिया प्रबंधन फैक्टरी में कश्मीर के मूल निवासी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का मामला पिछले दिनों चर्चा में रहा था। इनके अलावा भी कई प्रदेशों के कर्मचारी यहां काम करते हैं। इंस्पेक्टर संजय धीर ने इन सभी का रिकॉर्ड कंपनी से तलब किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि करीब दो सौ कर्मचारियों की सूची मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी प्रबंधन ने उन्हें दी है, उन कर्मियों के निवास स्थानों से उनका सत्यापन कराया जा रहा है।
#CanttPoliceMadeAnAnnouncementThatVerificationOfTenantsIsNecessary. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 02:59 IST
Bareilly News: कैंट पुलिस ने कराई मुनादी, किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी #CanttPoliceMadeAnAnnouncementThatVerificationOfTenantsIsNecessary. #VaranasiLiveNews
