सीबीएसएल वैकेंसी 2026: केनरा बैंक में चल रही है कई पदों पर भर्ती, इस तारीख से पहले जमा करें फॉर्म; जानें सबकुछ
CBSL Recruitment 2026: केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड (CBSL) ने मुंबई और बेंगलुरु में 10 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां डीपी बैक ऑफिस, रिस्क मैनेजमेंट, कंप्लायंस, इंस्टीट्यूशनल डीलर और रिसर्च विभाग में की जाएंगी। भर्ती संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक ईमेल applications@canmoney.in के जरिए आवेदन भेज सकते हैं। पद और रिक्तियां पद का नाम पदों की संख्या एवीपी ऑपरेशंस, मुंबई 1 सीएस एवं अनुपालन अधिकारी, मुंबई 1 सहायक प्रबंधक/अधिकारी/जूनियर अधिकारी, डीपी बैक ऑफिस, बेंगलुरु 2 सहायक प्रबंधक/अधिकारी/जूनियर अधिकारी, जोखिम प्रबंधन, मुंबई 2 सहायक प्रबंधक/अधिकारी/जूनियर अधिकारी, अनुपालन, मुंबई 1 सहायक प्रबंधक/अधिकारी/जूनियर अधिकारी, संस्थागत डीलर, मुंबई 1 सहायक प्रबंधक/अधिकारी/जूनियर अधिकारी, अनुसंधान विभाग, मुंबई/बेंगलुरु 2 कुल पद 10 योग्यता की सभी शर्तें उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है। सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार की योग्यता और पहले के काम के अनुभव के आधार पर कंपनी जरूरत के अनुसार पद या ग्रेड तय कर सकती है। आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी। पूंजी बाजार या वित्तीय सेवाओं का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को सभी वर्गों में अनुभव की अवधि के आधार पर अधिकतम 10 साल तक की छूट दी जा सकती है, लेकिन इसके लिए उचित प्रमाण देना होगा।
#GovernmentJobs #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 26, 2026, 15:49 IST
सीबीएसएल वैकेंसी 2026: केनरा बैंक में चल रही है कई पदों पर भर्ती, इस तारीख से पहले जमा करें फॉर्म; जानें सबकुछ #GovernmentJobs #National #VaranasiLiveNews
