Kullu News: डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा ने भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती केलांग में पार्टी कार्यालय में मनाई गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और न्याय दिलाने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर जिला मुख्यालय केलांग में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रभारी अखिलेश कपूर, वरिष्ठ नेता युवराज बोध, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर शर्मा, जिला अध्यक्ष रिगजिन, केलांग मंडल अध्यक्ष तंजीन कटोच आदि मौजूद रहे।

#CallToFollowThePathShownByDr.Ambedkar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान #CallToFollowThePathShownByDr.Ambedkar #VaranasiLiveNews