Meerut News: भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान

खरखौदा। ब्राह्मण महासभा प्रबंध समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। ब्राह्मण महासभा प्रबंध समिति के संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धनीराम शर्मा के आवास पर परशुराम जयंती मनाई गई। कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित चंदगीराम शर्मा ने परशुराम जयंती पर समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि हमें भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। समाज जब तक उनके आदर्शों पर नहीं चलेगा तब तक देश में रामराज नहीं आ सकता। इस मौके पर पंडित राहुल शर्मा, शिवम शर्मा, विष्णु दत्त गौड़, नरेश शर्मा, विनय त्यागी, राजेश्वर खासपुर व कपिल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

#CallToFollowTheIdealsOfLordParashurama #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 18:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान #CallToFollowTheIdealsOfLordParashurama #VaranasiLiveNews