Una News: कैडेट्स ने सीखीं आपदा प्रबंधन की बारीकियां

संवाद न्यूज एजेंसीपंडोगा (ऊना)। छह हिमाचल प्रदेश एनसीसी ऊना की ओर से इंडस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय बाथू में कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह की देखरेख में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी-243 बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें लगभग 600 कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर में कैडेट्स ने ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट और आपदा प्रबंधन की बारीकियां सीखीं। इसके साथ ही कैडेट्स को खेलकूद, सांस्कृतिक संध्या, डिक्लेमेशन, टेंट पिचिंग और कैम्प फायर जैसी गतिविधियां भी करवाई गईं। खो-खो, वॉलीबाल, रस्साकशी जैसे खेलों के माध्यम से कैडेट्स ने टीम और खेल भावना का अनुभव लिया। समापन पर लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह ने कहा कि यह शिविर कैडेट्स के लिए सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सीखने का मंच था। कैडेट्स ने अनुशासन, नेतृत्व, समय प्रबंधन, एकता और अनुशासन का पाठ सीखा जो उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक और लीडर बनाएगा। शिविर में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर में अंब कॉलेज से अनिल वर्मा, रायंसरी स्कूल से मधु, केसी पब्लिक स्कूल से सुदेश, सुधा मॉडल स्कूल से रोहित ने कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। सूबेदार सतीश, सूबेदार राकेश के साथ यूनिट में तैनात अन्य हवलदार और पूर्व सैनिकों ने अनुशासन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

#CadetsLearntTheNuancesOfDisasterManagement #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 17:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: कैडेट्स ने सीखीं आपदा प्रबंधन की बारीकियां #CadetsLearntTheNuancesOfDisasterManagement #VaranasiLiveNews