Kullu News: राफ्टिंग कर प्रशिक्षणार्थियों ने सीखे आपदा से बचाव के तरीके

संवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में प्रशिक्षुओं को शुक्रवार को नदी के रास्ते आपदा बचाव के तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पिरड़ी से बजौरा तक करीब 12 किलोमीटर लंबी राफ्टिंग करवाई गई।कोर्स प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों को लाइफ स्विमिंग तकनीक, नदी में सुरक्षा के उपायों और पैडलिंग स्किल का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने नदी में संभावित आपदा की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को राफ्टिंग के साथ-साथ नदी में होने वाली दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित बचाव कार्यों के लिए तैयार करना है।

#ByRafting #TheTraineesLearnedMethodsOfDisasterPrevention. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 18:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: राफ्टिंग कर प्रशिक्षणार्थियों ने सीखे आपदा से बचाव के तरीके #ByRafting #TheTraineesLearnedMethodsOfDisasterPrevention. #VaranasiLiveNews