छह सीटों पर उपचुनाव: आज असम की लोकसभा, तीन प्रदेशों में खाली पांच विधानसभा सीटों पर वोट, कहां-किस कारण चुनाव?
आज देश के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी की छोड़ी सीट पर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट पर डीएमके, सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है। इन विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव है।9 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। कहां और क्यों कराए जा रहे हैं उपचुनाव राज्य / केंद्रशासित प्रदेश के नाम विधानसभा / लोकसभा सीट किस कारण चुनाव पश्चिम बंगाल नंदीग्राम मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सीट छोड़ी। रेजीनगर आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने सीट खाली की। तमिलनाडु मदुरंतकम मारागाथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई धारापुरम पी. सत्यबामा के इस्तीफे के कारण रिक्त। पुदुचेरी थट्टांचावडी मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने चुनाव जीतने के बाद छोड़ी सीट। असम नगांव लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई। अब वे भाजपा में शामिल। असम में कैसे समीकरण, सीएम हिमंत का दावा क्या दरअसल, लोकसभा सीट होने के कारण असम का उपचुनाव राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा है कि यह सीट भाजपा का पारंपरिक गढ़ नहीं रही है। नगांव में अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या करीब 3.5 लाख अधिक है। पिछली बार सत्ताधारी भाजपा करीब 2.5 लाख वोटों से हारी थी। नगांव लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक तैयारियों को लेकर सीएम सरमा ने कहा, भाजपा का लक्ष्य अपनी चार सीटें बरकरार रखना और बाकी चार में अपनी स्थिति मजबूत करना है।
#IndiaNews #National #WestBengal #Assam #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 02:35 IST
छह सीटों पर उपचुनाव: आज असम की लोकसभा, तीन प्रदेशों में खाली पांच विधानसभा सीटों पर वोट, कहां-किस कारण चुनाव? #IndiaNews #National #WestBengal #Assam #VaranasiLiveNews
